विदेशों में रह रहे वियतनामी नागरिकों के लिया वीजा में छूट

Posted by & filed under News on Visa.

विदेशों में रह रहे वियतनामी नागरिकों के लिया वीजा में छूट

विदेशों में रह रहे वियतनामी नागरिकों के लिया वीजा में छूट

3.2 मिलियन से भी अधिक वियतनाम नागरिक 100 से भी अधिक देशों में और दुनिया के अलग अलग कोनों में रह रहे हें. बावजूद इस बात के कि कौन कहाँ रह रहा है. वियतनाम के सभी पुत्र और पुत्रियां अपनी मातृभूमि पर लौटकर अपने परिवारजनों, मित्रों और प्रिय लोगों से मिलना चाहते हें. इस बात का ध्यान रखते हुए कि विदेश में बसे हुए वियतनामी लोग वियतनाम का एक अभिन्न अंग हें इसलिए ऐसी अनुकूल परिस्थितीयां बनायीं जानी चाहिए कि “उन्हें भी अपनी मातृभूमि पर लौटने, अपने सम्बन्धियों से मिलने और अपने पूर्वजों को पूजने का अवसर मिले.”

इसीलिए वियतनामी विदेशी CPV पोलित ब्यूरो में एक प्रस्ताव 36-NQ/TW प्रस्तुत किया गया था. इसी प्रस्ताव 36-NQ/TW पर कार्यवाही करते हुए वियतनाम के राष्ट्रपति नगुयेन मिन्ह त्रित ने अपनी अमरीका यात्रा के दौरान विदेशी वियतनामी लोगों के साथ हुई मुलाकात में निर्णय संख्या 135/2007/QĐ-TTg विदेशों में रह रहे वियतनामी लोगों कि लिए वीजा नियमों में छूट पर हस्ताक्षर किये. प्रधान मंत्री नगुयेन तन दुंग ने निर्णय संख्या 135/2007/QĐ-TTg पर हस्ताक्षर 17/08/2007 को किये. वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने विदेशों में रह रहे वियतनामी लोगों को नयी नीतियां समझने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता पहुंचाने हेतु एक ऑनलाइन वेबसाईट बनायीं है जिस पर हर समय ताजा जानकारी उपलब्ध होती है. हम vietnam.net.in सहर्ष आपको इस सरकारी वेबसाईट का लिंक देते हें जो कि अंग्रेजी और वियतनामी दोनों ही भाषाओं में आपको जानकारी प्रदान करती है कृपया : http://mienthithucvk.mofa.gov.vn पर जाएँ.


Comments are closed.