वियतनाम वीजा की आवश्यकता किन्हें है?

Posted by & filed under FAQ, Home.

वियतनाम वीजा की आवश्यकता किन्हें है?

वियतनाम वीजा की आवश्यकता किन्हें है?

सिर्फ कुछ देशों के नागरिक ही वियतनाम में  बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं, ASEAN  यानि दक्षिण पूर्व एशियाई देश के नागरिक बिना वीजा के वियतनाम में 30  दिन रह सकते हैं. उससे अधिक समय के प्रवास के लिए आपको वीजा की आवश्कता होगी. कोरिया, जापान, रूस, नोर्वे, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड के नागरिकों को 15 दिन तक रहने के लिए वियतनाम में वीजा लेने की आवश्यकता नहीं है. अन्य सभी देशों के नागरिकों को अपना देश छोड़ने से पहले वियतनाम वीजा लेना आवश्यक है (यह वीजा पर्यटक और व्यवसायी के देश में स्थित वियतनाम दूतावास  द्वारा प्रदान किया जाता है.) अन्यथा आप पूर्व स्वीकृत वियतनाम प्रवेश वीजा प्राप्त कर सकते हैं. (वीजा यात्री के वियतनाम आगमन पर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिया जाता है परन्तु इसकी स्वीकृति पहले ही होती है.)

निम्नलिखित देशों के नागरिकों को भी वियतनाम में वीजा की छूट दी गयी है:-

  • थाईलैंड, इण्डोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, म्यान्मार, कम्बोडिया, लाओ, फिलिप्पींस और ब्रुनई के नागरिक बिना वीजा के वियतनाम में 30  दिन रह सकते हैं. उससे अधिक समय के प्रवास के लिए आपको वीजा की आवश्कता होगी
  • कोरिया, जापान, रूस, नोर्वे, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड के नागरिकों को 15 दिन तक रहने के लिए वियतनाम में वीजा लेने की आवश्यकता नहीं है.
  • APEC  यानि एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग कार्ड धारक (ABTC) यात्रियों को 60 दिन तक वियतनाम में रहने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है.
  • फू कोक द्वीप (वियतनाम) जा रहे यात्रियों को वीजा की आवश्यकता नहीं होती है. विदेशी या वियतनामी यात्री जो की किसी और देश के पासपोर्ट धारक भी हों,  अगर किसी अंतर्राष्ट्रीय द्वार से वियतनाम में प्रवेश करते हें और सीधे फू कोक द्वीप के लिए रवाना हो जाते हें और फू कोक द्वीप में 15 दिन या उससे कम समय बिताते हें तो उन्हें वीजा लेने की आवश्यकता नहीं है परन्तु आपका पासपोर्ट 45 दिनों के लिए वैध होना चाहिए. यदि आप फू कोक में 15 दिन से अधिक समय व्यतीत करना चाहते हें या आप वियतनाम के किसी और भाग में जाना चाहते हें तो आपको अप्रवासन विभाग हाथो हाथ वीजा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है
  • जो वियतनामी नागरिक विदेशों में रह रहे है और उनके पास वीजा क्षमा प्रमाण पत्र है तो उन्हें 90 दिनों तक वियतनाम में रहने के लिए वीजा लेने की की आवश्यकता नहीं है.

Comments are closed.